Aaj Ka Rashifal 28 July: बुधादित्य योग के प्रभाव से 28 जुलाई को धनवर्षा के संकेत, जानिए ! किन राशियों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 28 July:सोमवार, 28 जुलाई को विशेष बुधादित्य योग बन रहा है, जो व्यापार और करियर के क्षेत्र में चार राशियों पर विशेष कृपा करेगा। मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से इन राशियों को व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत हैं। मेहनत और भागदौड़ के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, साथ ही नए संपर्कों से भी लाभ होगा।
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 28 July
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
मेष राशि वालों के लिए व्यापार में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी और कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद समाधान प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। पार्ट-टाइम कार्य से भी लाभ मिलने की संभावना है।
लकी नंबरः 2, लकी कलरः पर्पल
2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन व्यापार में लाभ देने वाला रहेगा। कई नए अवसर सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है और खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं।
लकी नंबरः 5, लकी कलरः ब्लू
3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन तेजी से आगे बढ़ने वाला है। व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर मेहनत करना आवश्यक होगा। अपनी उपलब्धियों पर अति गर्व करने से बचें और काम पर फोकस बनाए रखें।
लकी नंबरः 8, लकी कलरः ग्रीन
4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी और कामकाज सामान्य गति से चलेगा। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करें। परिवारिक मामलों में संयम रखें और स्थान परिवर्तन पर भी विचार कर सकते हैं।
लकी नंबर : 7, लकी कलर : ब्राउन
5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में अस्थिरता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। व्यवसाय और नौकरी दोनों में स्थिति सुधारने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
लकी नंबरः 9, लकी कलरः क्रीम
6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
कन्या राशि वालों को व्यापार में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उत्साह रहेगा और भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना बन रही है।
लकी नंबरः 11, लकी कलरः येलो
7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
तुला राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य और साहस से विरोधियों को पराजित कर सकते हैं। व्यापार में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
लकी नंबरः 6, लकी कलरः व्हाइट
8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यापार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। तनावों को खुद पर हावी न होने दें। बार-बार रुक रहे कार्यों में नई योजना से सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा।
लकी नंबरः 4, लकी लकरः मैजेंटा
9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
धनु राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। नए संपर्कों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। पहले की मेहनत के फल अब मिलेंगे। अटका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।
लकी नंबरः18, लकी कलरः पिंक
10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
मकर राशि वालों को व्यापार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। खरीद-बिक्री के व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। दिनभर अच्छे समाचार मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक विवादों से बचें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी बन सकता है।
लकी नंबरः 22, लकी कलरः गोल्डन
11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से अच्छे अवसर मिलेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है। व्यापार में यात्रा के योग हैं और समय का सही उपयोग करने पर कई फायदे मिल सकते हैं। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
लकी नंबरः 17, लकी कलरः सिल्वर
12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
मीन राशि वालों के लिए उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे विवाद समाप्त होंगे, लेकिन गुप्त विरोधियों से सतर्क रहना होगा। धन उधार देने से बचें। अध्ययन और अध्यात्म में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
लकी नंबरः 9, लकी कलरः ऑरेंज
तो इस प्रकार था Aaj ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Shivratri 2025 Rashi Fal: आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा यह पावन पर्व?