Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Aaj Ke Mukhya Samachar 14 Aug: एक क्लिक में पढ़ें आज की अहम खबर, जानें क्या रहा आज खास

12:34 PM Aug 14, 2025 IST | Himanshu Negi
Aaj Ke Mukhya Samachar 14 Aug

Aaj ke Mukhya Samachar 14 Aug: आज 14 अगस्त 2025 को सुबह कई बड़ी खबरें सामने आई है। देश विदेश से लेकर तकनीक और बिजनेस की यह बड़ी खबरें खास रही है। बता दें कि भारत देश 15 अगस्त, 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। 15 अगस्त से पहले स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी। वही बिजनेस में आज 14 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आईए विस्तार से जानते है सभी Hindi Samachar..

Aaj ke Mukhya Samachar: Today’s News in Hindi

Advertisement
Aaj ke Mukhya Samachar

Independence Day 2025 Theme: ऑपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक, नया भारत थीम पर सजेगा सामारोह

15 अगस्त का समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और साहसिक नए भारत के लगातार बढ़ने का स्मरण करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस वर्ष समारोह का विषय ‘नया भारत’ रखा गया है। इस वर्ष लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए कई क्षेत्रों से लगभग 5,000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

15 अगस्त को लॉन्च होगा FASTag Annual Pass, अभी जानें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस और सुविधाएं

स्वतंत्रता दिवस 2025 से भारत की टोल प्रणाली में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 15 अगस्त से FASTag Annual Pass की शुरुआत कर रहा है। FASTag Annual Pass एक प्रीपेड टोल प्लान है जिसे मुख्य रूप से नॉन-कमर्शियल वाहनों जैसे कार, जीप और वैन आदि के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी घोषणा जून 2025 में की गई थी।

Gold Rate Today 14 August

Gold Rate Today 14 August: सस्ता हुआ सोना चांदी, जानें आज का ताजा भाव

14 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,490 प्रति दस ग्राम है और 22 carat sone ka bhav ₹93,040 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी की कीमत ₹1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Delhi Weather: Delhi-NCR में हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Aaj Ke Mukhya Samachar 14 Aug

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से ही भारी बारिश हुई है। इस बारिश से दिल्ली की जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के रेड अलर्ट किया था।

Pakistan Independence Day: आजादी के जश्न में चली ताबड़तोड़ गोली, 3 की मौत, 64 घायल

पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गोलीबारी से शुरू हुआ। आजादी के जश्न में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हवाई गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक वरिष्ठ नागरिक और एक आठ वर्षीय लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने पूरे शहर में अभियान चलाया, 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया।

Petrol Diesel Rate 14 August

Petrol Diesel Rate 14 August: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आज का ताजा भाव

तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बदलाव किया है। इसका असर दिल्ली से लेकर बिहार तक कई शहरों में देखने को मिला है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है और चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर है।

ALSO READ: Independence Day Special: दिलों में भरेंगे जोश और जुनून, देशभक्ति के यह टॉप 4 गीत

Advertisement
Next Article