Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राज्यसभा के लिए AAP ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत 4 लोग जाएंगे उच्च सदन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

12:18 PM Mar 21, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है, जिसमें दिल्ली से विधायक और पंजाब के पार्टी प्रभारी राघव चड्ढा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, डॉ. संदीप पाठक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल शामिल हैं।
Advertisement
संदीप पाठक, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह का नाम आप से नामांकन हासिल करने में सबसे आगे है। वहीं राघव चड्ढा का राज्यसभा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो 33 वर्षीय चड्ढा देश में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे। पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद माना जा रहा है कि आप राज्यसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
AAP के सबसे सक्रिय और जिम्मेदार नेता हैं राघव
दिल्ली राजिंदर नगर से आप के दिल्ली विधायक और पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा की सीएम अरविन्द केजरीवाल लगातार प्रशंसा करते रहते हैं। चड्ढा ने पंजाब चुनाव से दौरान अपनी पार्टी के लिए काफी मेहनत की है। आप की ओर से राघव चड्ढा को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पंजाब से आप के संभावित राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में हरभजन सिंह का नाम भी चर्चा में है।
वर्षों से AAP के लिए रणनीति बना रहे हैं डॉ. संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक आईआईटी-दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह वर्षों से आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बना रहे हैं और पंजाब में हालिया शानदार जीत के लिए आधार तैयार किया था। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी पाठक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की टीम में बैकरूम बॉय के तौर पर जाने जाते हैं। केजरीवाल ने पंजाब की जीत के लिए रविवार को पाठक को धन्यवाद दिया। उन्होंने पाठक की एक राजनीतिक रणनीतिकार और अभियान डिजाइनर के रूप में उनके योगदान की सराहना की।
इन 5 सांसदों का कार्यकाल हो रहा है पूर्ण
बता दें कि 31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। क्योंकि 9 अप्रैल को पंजाब से राज्यसभा के सांसदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जिसके कारण उच्च सदन की पांच सीटें खाली हो रही हैं। कार्यकाल पूर्ण करने वालों सांसदों में प्रताप सिंह बाजवा और एसएस डुलो (दोनों कांग्रेस से), श्वेत मलिक (भाजपा), नरेश गुजराल (शिअद) और एसएस ढींडसा हैं (शिअद-संयुक्त)। 
Advertisement
Next Article