W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को मिली जिंदा जलाकर मारने की धमकी

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है।

07:40 PM Jan 18, 2021 IST | Ujjwal Jain

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है।

आम आदमी पार्टी  के नेता संजय सिंह को मिली जिंदा जलाकर मारने की धमकी
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है। 
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि संजय सिंह के सहयोगी के फोन पर एक शख्स ने फोन कर कहा कि वह हिंदू वाहिनी से बोल रहा है और संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देगा। 

Advertisement

इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं। जला दो, या मार दो, जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा।’’ सभाजीत सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है। 
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे ओछे कृत्य से हम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आम आदमी पार्टी गरीबों-मजलूमों के हक में हमेशा आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। इन कायरतापूर्ण हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं।’’ सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×