आम आदमी पार्टी के नेता आज हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को करेंगे संबोधित
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई बड़े चुनावी वादों की घोषणा करने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
12:04 PM Sep 09, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई बड़े चुनावी वादों की घोषणा करने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंडी जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Advertisement
मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का गृह जिला है। चुनावी वादे के तौर पर ‘आप’ पहले ही हिमाचल प्रदेश के निवासियों को नि:शुल्क व बेहतरीन शिक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं की ‘गारंटी’ का वादा कर चुकी है। विधानसभा चुनाव के जरिए ‘आप’ राज्य की राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। अभी दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ की सरकार है।
Advertisement