Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MCD Mayor Election: मेयर इलेक्शन के लिए आम आदमी पार्टी ने केैंडिडेट्स के नाम जारी किए

दिल्ली नगर निगम में अरविंद केजरीवाल की सरकार बन चुकी है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल को मेयर का चुनाव करना है। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने नाम का ऐलान भी कर दिया है। मेयर के पद के लिए आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय का नाम तय किया है।

03:31 PM Dec 23, 2022 IST | Desk Team

वहीं डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल को चुना गया है।  इसके अलावा स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी होंगी। आपको बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव  3 महीने के लिए हुआ है। जानकारी के मुताबिक  मेयर पद के लिए नाम तय करने के लिए आप पार्टी ने पीएसी की बैठक की जिसमें इन नामों को तय किया गया है। 
बैठक में मेयर पद पर लगी मुहर 
बताया जा रहा है इस बैठक में मेयर पद के नाम पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2022 है। इससे पहले हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 6 जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक को मंजूरी दी है। इसके बाद दिल्ली नगर निगम ने कहा था।  कि एमसीडी के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए 6 जनवरी को चुनाव की बात कही गई है।
31 मार्च तक के लिए होगा कार्यकाल
दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।बता देंं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार 27 दिसंबर 2022 है। वहीं चुनाव से पहले कभी भी नॉमिनेशन को वापस लिया जा सकता है। दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होगा। बता दें एमसीडी की बैठक में 250 पार्षद हिस्सा लेंगे। महापौर का पद ‘रोटेशन’ के आधार पर एक-एक साल के लिए होगा। जिसमें पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित है और दूसरा अनारक्षित वर्ग के लिए तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो भी अनारक्षित श्रेणी में हैं।
Advertisement
Next Article