आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, पुलिस ने आरोपों को किया खारिज
आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध को रोकने में विफल रही है क्योंकि वह ‘भाजपा के गुंडों’ और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को बचाने में लगी है, जो पंजाब के एक मामले में आरोपी हैं।
04:03 AM May 09, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध को रोकने में विफल रही है क्योंकि वह ‘भाजपा के गुंडों’ और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को बचाने में लगी है, जो पंजाब के एक मामले में आरोपी हैं।
Advertisement
आप की नेता आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में हाल में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज कई अपराधिक मामलों को हवाला दिया और दिल्ली पुलिस पर अपराध की जांच करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
पुलिस कर्मी BJP के गुंडों’’ और बग्गा को बचाने में व्यस्त है -आतिशी
आतिशी ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ‘‘भारतीय जनता पार्टी के गुंडों’’ और भाजपा नेता बग्गा को बचाने में व्यस्त है।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि पूरा देश उसे एक पेशेवर पुलिस बल के रूप में पहचानता है।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अपराध और अपराधी निगरानी नेटवर्क प्रणाली के क्रियान्वयन में दिल्ली पुलिस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय डिजिटल साक्ष्य प्रतियोगिता, 2021 में दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस चुना गया।’’
Advertisement

Join Channel