For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

AAP ने दिल्ली MCD चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की

आम आदमी पार्टी ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की।

11:08 PM Nov 12, 2022 IST | Shera Rajput

आम आदमी पार्टी ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की।

aap ने दिल्ली mcd चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की
आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की।
Advertisement

पार्टी ने 250 वार्ड के चुनाव के लिए शुक्रवार को 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी थी कि वह लोगों को वे पांच चीजें बताएं, जो उसने पिछले 15 साल में एमसीडी में की हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘‘पांच चीजें तो भूल जाइए, वे दो ही चीजें बता दें, जो उन्होंने एमसीडी में की हैं। वे सिर्फ संवाददाता सम्मेलन करते हैं और दिन में चौबीसों घंटे अरविंद केजरीवाल के लिए अपशब्द कहते हैं। उन्होंने मुझे धोखेबाज, आतंकवादी, खालिस्तानी और क्या-क्या नहीं कहा। यह कैसी राजनीति है?’’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×