W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली के LG को AAP ने दी चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती, कहा- वो जीते तो हम मान जाएंगे कि...

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच चुनाव आयोग ने राजधानी दिल्ली में भी नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कर दिया था।

01:45 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच चुनाव आयोग ने राजधानी दिल्ली में भी नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कर दिया था।

दिल्ली के lg को aap ने दी चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती  कहा  वो जीते तो हम मान जाएंगे कि
Advertisement
देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच चुनाव आयोग ने  राजधानी दिल्ली में भी नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कर दिया था। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के एलजी को चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई है।
Advertisement
आम आदमी पार्टी का एलजी को चैलेंज 
Advertisement
दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने ये चुनौती एलजी को देते हुए कहा, ‘हम चाहेंगे की दिल्ली के जो एलजी है, वो भी नगर निगम चुनाव एक बार लड़े। अगर वे जीत जाएं तो हम मान जाएंगे, अगर हार जाते हैं तो उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद ही फैसला होगा कि दादागिरी और गुंडागर्दी करने के लिए दिल्ली वालों के ऊपर लाकर किसी को बैठा दिया गया है। वो सिर्फ दादागिरी दिखाते है। एक बार चुनाव लड़ ले। ‘
Advertisement
MCD चुनाव में बीजेपी का रहा है कब्जा 
वही, आप नेता ने आगे कहा, ‘ वो दिल्ली से जुड़े हर निर्णय ले रहे है, जबकि ये निर्णय जनता द्वारा चुने हुए लोग ही ले सकते हैं। ऐसे में एलजी को भी चुनाव लड़कर आना चाहिए। ‘ वैसे दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। कहा जा रहा है कि इस बार भी भाजपा आसानी से जीत हासिल कर सकती है। इस चुनाव में मुख्य तौर से भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच मुकाबला होना है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×