For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

AAP ने किया दावा : दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करेगा केंद्र

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी में ”बुलडोजर राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है।

01:10 AM May 04, 2022 IST | Shera Rajput

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी में ”बुलडोजर राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है।

aap ने किया दावा    दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करेगा केंद्र
आम आदमी पार्टी  ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी में ”बुलडोजर राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है।
Advertisement
यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने इन चार मंदिरों को ”ध्वस्त किये जाने का नोटिस” भेजा है। आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा, दिल्ली के लोग ऐसी ”गुंडागर्दी” को ”सहन” नहीं करेंगे।
कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस तरह की कार्रवाई के लिए ”उचित प्रक्रिया” का पालन किए बिना इन चार मंदिरों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है।
उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपा पिछले कई दिनों से दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है। इसके नेता और पार्षद पैसे नहीं देने पर लोगों को उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं।”
Advertisement
उन्होंने कहा, ”भाजपा की गुंडागर्दी, रंगदारी और बुलडोजर की राजनीति अब दिल्ली के मंदिरों के दरवाजे तक पहुंच गई है।”
आप नेता ने केंद्रीय मंत्रालय के नोटिस की प्रतियां भी दिखाईं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया किया कि इन्हें अधिकारियों ने चार में से तीन मंदिरों के प्रवेश द्वार पर चिपकाया था। इनमें सरोजिनी नगर क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर, एच ब्लॉक में साई मंदिर और जे ब्लॉक में शनि मंदिर शामिल है।
आम आदमी पार्टी ने हाल में कहा था कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में मंदिर परिसर में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने के अपने कदम के तहत मंदिर में रहने वालों को बेदखली का नोटिस जारी किया था।
इस कदम की निंदा करते हुए, आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने 23 अप्रैल को श्रीनिवासपुरी में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया था और केंद्र को इसे नहीं गिराने देने का संकल्प लिया था।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×