पंजाब: धुरी से चुनावी रण में हुंकार भरेंगे AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान, राघव चड्ढा ने किया ऐलान
आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
04:43 PM Jan 20, 2022 IST | Desk Team
आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को इस संबंध में मोहाली में घोषणा की। मान को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था।
Advertisement
‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के नतीजे आने के बाद मान बने CM उम्मीदवार
पार्टी के ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के नतीजे आने के बाद यह घोषणा की गई। हास्य कलाकार से नेता बने मान (48) संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे हैं। धुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कर रहे हैं। धुरी संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।
AAP ने ट्वीटर हैंडल से किया मान की सीट का ऐलान
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने ट्विटर से ऐलान करते हुए लिखा कि ‘आप पंजाब की तरफ से सीएम फेस सरदार भगवंत मान जी धुरी विधानसभा क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’ इसके अलावा एक टैग लाइन भी लिखी गई कि इक मौका मान नू, फिर देखो पंजाब नू। इसके साथ ही पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि साड्डे मान साहब, बदलेंगे पंजाब!
BIG ANNOUNCEMENT! 🥳
AAP Punjab’s CM Face Sardar @BhagwantMann ji to contest #PunjabElections from Dhuri assembly constituency.
Ikk Mauka Mann nu, Fir dekho Punjab nu! #PunjabDaMann pic.twitter.com/K733VD0tnB
— AAP (@AamAadmiParty) January 20, 2022
भगवंत मान संगरूर सीट से 2 बार हार चुके हैं चुनाव
भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। मान पार्टी के एकमात्र ऐसे सांसद है जो दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी के देशभर में अकेले नेता थे, जो दोबारा जीत कर लोकसभा पहुंचे। मान को संगरूर लोकसभा सीट से जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहा है। इसलिए संगरूर जिले की धुरी सीट से पार्टी ने मान को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।
2011 में मान ने राजनीति में आने का किया था फैसला
एक बड़े हास्य कलाकार रहे मान ने 2011 में राजनीति में आने का फैसला किया जिसके 2012 में भगवंत मान ने पंजाब की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद से टिकट दिया। हालांकि इस बार भी भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के सामने 18,500 वोट से चुनाव हार गए। इस बीच मान ने 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से दो बार जीत दर्ज की।
UP चुनाव: निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा हुईं BSP में शामिल, जानिए क्यों दे रही मायावती का साथ?
Advertisement