Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भगवंत मान को CM पद का उम्मीदवार बनाकर AAP ने पंजाब में घोषित की अपनी शराब नीति: भाजपा

भाजपा ने संगरूर के सांसद भगवंत मान को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस घोषणा के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपनी ‘‘शराब नीति’’ भी घोषित कर दी।

03:00 PM Jan 18, 2022 IST | Desk Team

भाजपा ने संगरूर के सांसद भगवंत मान को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस घोषणा के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपनी ‘‘शराब नीति’’ भी घोषित कर दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगरूर के सांसद भगवंत मान को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस घोषणा के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपनी ‘‘शराब नीति’’ भी घोषित कर दी। 
Advertisement
मुख्यमंत्री का फैसला जनता अपने मतों से करती है ना कि मिस्ड कॉल्स से 

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला जनता अपने मतों से करती है ना कि मिस्ड कॉल्स से। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी शराब नीति भी घोषित कर दी। जो पंजाब नशे से लड़ रहा है, उसे यह पार्टी नशे की तरफ धकेलना चाहती है।’’ 
केजरीवाल ने किया ऐलान- मान होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार  
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के लिए आप ने मिस्ड कॉल्स के जरिए ‘‘जनता चुनेगी अपना सीएम’’ नामक अभियान चलाया था। चुग ने कहा कि पंजाब की जनता तय करेगी कि नायक किसे बनाना है। 

भगवंत मान होंगे AAP के CM उम्मीदवार, ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ पोल में दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू

यह जनता बखूबी जानती है और अपने वोटों से वह इसका जवाब देगी 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जिस व्यक्ति के खिलाफ उसी की पार्टी के दूसरे सहयोगी ने लिखित दरख्वास्त दी थी कि उसके साथ बैठना मुश्किल है, क्योंकि उसके मुंह से शराब की बदबू आती है…. ऐसे लोग पंजाब का क्या करेंगे यह जनता बखूबी जानती है और अपने वोटों से वह इसका जवाब देगी।’’ 
मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख है। पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है। गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।
Advertisement
Next Article