AAP नेता संजय सिंह का आरोप - भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तिरंगे का अपमान, फेंकी काली स्याही
आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आंबेडकर नगर के जलालपुर में उनपर हमला करने के इरादे से पहुंचने, काले झंडे दिखाने और तिरंगे पर काली स्याही फेंकने का आरोप लगाया है।
07:46 PM Oct 11, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आंबेडकर नगर के जलालपुर में उनपर हमला करने के इरादे से पहुंचने, काले झंडे दिखाने और तिरंगे पर काली स्याही फेंकने का आरोप लगाया है।
Advertisement
भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी है – संजय सिंह
Advertisement
आप सांसद ने सोमवार को ट्वीट किया, “300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर आंबेडकर नगर पहुंचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुँच गये, काला झंडा भी दिखाया लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये, भाजपा यहां बहुत कमजोर है, भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी है इसीलिए कायराना हरकत कर रही है।” उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर सवाल उठाया, “यही है भाजपा की असलियत, तिरंगे के सामने काला झंडा दिखाते हैं।
Advertisement
यही है भाजपा की असलियत तिरंगे के सामने काला झण्डा दिखाते हैं।
आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी माँगिये आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है।300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर अम्बेडकरनगर पहुँचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुँच गये,काला झंडा भी दिखाया लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये BJP यहाँ बहुत कमजोर है BJP, आम आदमी पार्टी से डरी है इसीलिये कायरना हरकत कर रही है। pic.twitter.com/MkIbARHt4F
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 11, 2021भाजपाईयों को तिरंगे से नफ़रत क्यों है? https://t.co/O3si1oPhsN— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 11, 2021मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाईयों।तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है। pic.twitter.com/Qki3A2IxrU— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 11, 2021भाजपाइयों को तिरंगे से नफरत क्यों है?” सिंह ने आगे कहा, “आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी मांगिये, आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है। मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाइयों। तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है।” इस सिलसिले में स्थानीय पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका।

Join Channel