Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आंबेडकर जयंती के अवसर पर AAP नेताओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

04:36 PM Apr 14, 2024 IST | Shubham Kumar
आंबेडकर जयंती के अवसर पर AAP नेताओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

AAP Party/ Delhi: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में संविधान की रक्षा को लेकर संकल्पित दिखे। आप नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा और मोदी सरकार पर संविधान की हत्या और संवैधानिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगाया।

 

Highlights :

 

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने रविवार को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। आप के कार्यकर्ता और नेता ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ’ शपथ समारोह में भाग लेने के लिए यहां राउज एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए।

आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रहेगी

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब तक आम आदमी पार्टी है, उसके कार्यकर्ता आखिरी सांस तक संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। भाजपा संविधान में संशोधन करना चाहती है।

'दिल्ली की सातों सीट पर हो भाजपा का जमानत जब्त' - संजय सिंह

आप नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीट पर विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप चाहते हैं कि (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली की सभी सात सीट पर भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो। आपको सभी सात सीट पर आप और कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी होगी।’’ कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ‘जय भीम’ और ‘बाबासाहेब अमर रहेंगे’ के नारे लगाये।

 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article