टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आप नेता सुनीता, उमेद और अनवर भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) के खयाला वार्ड की पूर्व उम्मीदवार सुनीता सिंह पार्टी के पूर्वांचल जिला के पूर्व अध्यक्ष उमेद सिंह और तिलक नगर विधानसभा सीट के प्रवक्ता अनवर खान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

09:44 PM Jan 21, 2020 IST | Shera Rajput

इन तीनों नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के राज्य प्रभारी तरुण चुग और प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा के मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पार्टी से परेशान हो चुकी है और इन लोगों को सत्ता में दोबारा नहीं लाना चाहती। उन्होंने कहा,’’ यही कारण है कि भाजपा को ना सिर्फ आम जनता का बल्कि कांग्रेस और आप के कई नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। केजरीवाल ने युवा, महिला, किसान, मजदूर, ऑटो चालक और आम जनता को अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान ठगा है। 
भाजपा का हर काम आम जनता को समर्पित होता है और पार्टी उनकी परेशानी को सुलझाने की पूरी कोशिश करती है।’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है और इसका नतीजा 11 फरवरी को आएगा। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गयी।
Advertisement
Next Article