Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आप 'महा ठग' पार्टी, ठग सुकेश चंद्रशेखर से बरामद हुई राशि : संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को ‘‘महा ठग’’ पार्टी करार दिया।

04:40 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को ‘‘महा ठग’’ पार्टी करार दिया।

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को ‘‘महा ठग’’ पार्टी करार दिया। इससे पहले जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की ‘उगाही’ की थी।
Advertisement
घर में ठगी करने वाले का नाम आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन 
भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने एक ठग से ठगी की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ एक ‘‘महा ठग’’ पार्टी है। पात्रा ने कहा, ‘‘खबरों से मालूम पड़ा है कि ठग के घर में ठगी हो गई है। और ठग का नाम है सुकेश चंद्रशेखर। और ठग के घर में ठगी करने वाले का नाम आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने चंद्रशेखर से पैसों की उगाही की है और यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति का चेहरा बदलने का दावा कर राजनीति में आने वाली आप पूरी तरह से भ्रष्ट है। पात्रा ने कहा, ‘‘केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग सिर्फ ‘भ्रष्टासन’ नाम का एक ही आसन जानते हैं और कोई आसन इन्हें नहीं आता है। जब से सत्ता में आए हैं, तब से एक-एक करके खुलासा हो रहा है।’’
लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा की कोशिश
चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जैन ने उससे 2019 में जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की ‘‘उगाही’’ की थी।
चंद्रशेखर दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। उसने यह पत्र सात अक्टूबर को लिखा था। उसके वकील अशोक के सिंह ने आठ अक्टूबर को यह पत्र उपराज्यपाल को दिया। भाजपा के इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा की कोशिश है।
Advertisement
Next Article