For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

AAP ने BJP की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ किया दिल्ली में मार्च

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया और लोगों से कहा कि वे भाजपा के ‘गुंडा राज और भ्रष्टाचार’ से ‘भयभीत न हों।’

12:52 AM Apr 25, 2022 IST | Shera Rajput

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया और लोगों से कहा कि वे भाजपा के ‘गुंडा राज और भ्रष्टाचार’ से ‘भयभीत न हों।’

aap ने bjp की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ किया दिल्ली में मार्च
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी  की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया और लोगों से कहा कि वे भाजपा के ‘गुंडा राज और भ्रष्टाचार’ से ‘भयभीत न हों।’
Advertisement
‘आप’ ने लोगों से यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और भाजपा शासित नगर निगमों को उनकी संपत्ति पर बुलडोजर नहीं चलाने देगी।
आप ने  दिल्ली भाजपा के पार्षदों पर लगाया आरोप 
‘आप’ ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के पार्षदों पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता द्वारा दक्षिण और पूर्वी नगर निकायों के महापौरों से बुलडोजर का उपयोग करके अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कहे जाने के बाद शहर के निवासियों से रिश्वत मांग रहे हैं।
Advertisement
‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे ‘‘भाजपा की बुलडोजर राजनीति का सच’’ बताया था और अपनी पार्टी के विधायकों से उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया था, जिन्हें भाजपा के पार्षदों द्वारा ‘‘धमकाया या ब्लैकमेल किया जा रहा है।’’
AAP ने भाजपा की जबरन वसूली के खिलाफ दिल्ली के सभी 272 वार्डों में निकाली पदयात्रा 
‘आप’ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा की जबरन वसूली के खिलाफ दिल्ली के सभी 272 वार्डों में पदयात्रा निकाली। पार्टी ने पदयात्रा से इतर स्थानीय लोगों से बातचीत की।’’
‘आप’ ने यह दावा किया कि लोग भाजपा की ‘‘गुंडागर्दी’’ से ‘‘नाराज’’ हैं और कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर भाजपा के ‘‘गुंडा राज और भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ संघर्ष करेगी।
बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में एक मस्जिद के पास कई कंक्रीट और अस्थायी ढांचे को ध्वस्त किए जाने के बाद से ‘आप’ और भाजपा के बीच राजनीतिक तनातनी तेज हो गई है।
सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आने के चार दिन बाद ही एनडीएमसी द्वारा अभियान चलाया गया था।
भाजपा नेताओं से डरने की जरूरत नहीं  – आतिशी
गोविंदपुरी में पैदल मार्च का नेतृत्व करते हुए कालकाजी की विधायक आतिशी ने लोगों को अपनी पार्टी के समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं से डरने की जरूरत नहीं है।
आतिशी ने कहा, ‘‘हम यहां भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकत्र हुए हैं। भाजपा पूरी दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है। वे लोगों को धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके घरों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।’’
बाद में एक बयान में पार्टी ने कहा कि वह भाजपा की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी और लोगों को ‘जबरन वसूली’ से बचाएगी।
‘आप’ ने दावा किया, ‘‘भाजपा शासित एमसीडी के उत्पीड़न और अत्याचार के कारण लोग गुस्से में हैं। अधिकांश लोगों ने कहा कि भाजपा उन्हें लगातार धमकी दे रही है, भुगतान करने या घर के ध्वस्तीकरण का सामना करने के लिए कह रही है।’’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×