W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

AAP विधायक ऋतुराज झा हुए बागी; बोले-हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, जानिए प्रत्याशी अनिल झा को लेकर क्या कहा

MLA Ruturaj Jha: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने मौजूदा तीन विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें से एक विधायक ऋतुराज झा ने बागी तेवर भी दिखा दिए हैं।

04:27 AM Nov 22, 2024 IST | Ranjan Kumar

MLA Ruturaj Jha: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने मौजूदा तीन विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें से एक विधायक ऋतुराज झा ने बागी तेवर भी दिखा दिए हैं।

aap विधायक ऋतुराज झा हुए बागी  बोले हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे  जानिए प्रत्याशी अनिल झा को लेकर क्या कहा
Advertisement

AAP Candidates List : फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली लिस्ट में तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें से एक विधायक ऋतुराज झा बागी होते दिख रहे हैं। किराड़ी क्षेत्र से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके ऋतुराज झा ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। बता दें, ‘आप’ ने ऋतुराज का टिकट काटकर भाजपा से आए अनिल झा को उम्मीदवार बना दिया है।

पार्टी अरविंद केजरीवाल की, टिकट भी उनका : ऋतुराज

ऋतुराज ने कहा है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की है। टिकट भी केजरीवाल का है। उन्होंने टिकट दिया था और उन्होंने ही काटा भी। उन्होंने आगे कहा कि योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं क्या? हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। यह भी कहा कि अनिल झा के लिए प्रचार क्यों करेंगे, उससे 10 साल लड़े हैं।

दो बार अनिल झा को हरा चुके हैं ऋतुराज

साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में ऋतुराज ने अनिल झा को शिकस्त दी थी। वह लगातार 10 साल से विधायक हैं। पार्टी में प्रवक्ता का भी पद संभाल चुके हैं। ऋतुराज पूर्वांचल से आने वाले प्रमुख चेहरों में से हैं। वह विधानसभा में भी अक्सर भाजपा पर तीखा प्रहार करते हैं। फिलहाल अब टिकट कटने से खिन्न हैं।

‘आप’ को ‘एंटी इनकंबेसी’ का भी करना है सामना

इस बार आम आदमी पार्टी को 10 साल की ‘एंटी इनकंबेंसी’ का भी सामना करना है। ऐसी अटकलें हैं कि पार्टी बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता से मिले फीडबैक और जीत की संभावना को ध्यान में रखकर टिकटों का बंटवारा होगा। पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन विधायकों के टिकट काटे हैं, उनमें ऋतुराज झा, सीलमपुर से अब्दुल रहमान, मटियाला से गुलाब सिंह शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×