AAP पार्टी को लगे दो बड़े झटके, मनीष सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे
AAP को बड़ा झटका: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हारे
07:16 AM Feb 08, 2025 IST | Himanshu Negi
Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की आज मतगणना जारी है। रूझानों के अनुसार BJP 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली से चुनाव लड़ा और वह नई दिल्ली से चुनाव हार गए है। अरविंद केजरीवाल की हार पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।
आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक के बाद एक बड़े झटके लगे है। मनीष सिसोदिया के बाद अब नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए है। नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रवेश वर्मा से मुलाकात की है।
Advertisement

Join Channel