Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

‘‘आप’’ केवल एक व्यक्ति की पार्टी, जबकि भाजपा परिवार है : जावड़ेकर

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की करीब 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के काम में देरी कर रही है।

01:53 PM Feb 04, 2020 IST | Desk Team

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की करीब 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के काम में देरी कर रही है।

नयी दिल्ली : दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूंक रही है इसी बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) एक व्यक्ति की पार्टी है और उसके नेता अरविंद केजरीवाल अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। 
Advertisement
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जब केजरीवाल राजनीति में आए तो लोगों ने सोचा कि एक क्रांतिकारी आया है क्योंकि उन्होंने सरकारी पद पर रहते सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया था। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा था कि वह आधिकारिक आवास और वाहन नहीं लेंगे लेकिन अब मुख्यमंत्री के नाते उनके पास चार बंगले और 17 वाहन है।’’ 
विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें हराने के लिए भाजपा के इतने सारे नेता प्रचार कर रहे हैं। कुछ पार्टियां परिवार द्वारा चलाई जाती है, ‘‘आप’’ एक व्यक्ति की पार्टी है जबकि भाजपा की विशेषता है कि पूरी पार्टी एक परिवार है।’’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्य प्रदर्शन की राजनीति करती है न कि अधिकार की। 
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की करीब 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के काम में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तेजी से फैसला लिया औैर इन कॉलोनियों में रहने वालों को संपत्ति पर मालिकाना हक दिया। उन्होंने कहा कि मलिन बस्ती पुनर्वास विकास योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को स्थायी आवास मुहैया कराया जाएगा। 
Advertisement
Next Article