Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में AAP का रोडशो, केजरीवाल बोले- हमें राजनीति नहीं काम करना आता है

अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया।

03:59 PM Apr 06, 2022 IST | Desk Team

अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) अपनी राजनीतिक छवि को धीरे-धीरे ऊपर लेकर जाने में लगी हुई है और इसमें पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली जीत उसकी अच्छी खासी मदद कर रही है। आप को पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद आप हिमाचल प्रदेश की चुनावी तैयारी के लिए अभी से जुट गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरूआत की। केजरीवाल और मान ने मंडी में एक रोडशो किया और जमकर पार्टी का प्रचार किया।  
Advertisement

हम आम आदमी हैं, हमें राजनीति नहीं काम करना आता है 
अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे। हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। 
केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है।   
आप की सक्रियता से सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है 
हालांकि इस रैली से पहले ही कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल हो चुके हैं, तो कुछ पार्टी के संपर्क में हैं। प्रदेश में आप की सक्रियता से सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है। पार्टी को हो रहे नुकसान का खामियाजा चुनाव में न हो इसके लिए पार्टी हाईकमान अभी से डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। कांग्रेस आप की सक्रियता को देखते हुए इन दिनों अपने नाराज नेताओं को मनाने में जुटी हुई है। पार्टी की गतिविधियों पर हाईकमान नजर रखे हुए है। इस मामले पर दिल्ली से लेकर शिमला तक कांग्रेस पार्टी में मंथन का दौर जारी है।  
सतेंद्र जैन ने की केजरीवाल की तारीफ, कहा- हिमाचल में भी स्थानीय मुद्दों पर काम किया जाएगा 
वहीं आप की मानें तो पंजाब में जीत से उत्साहित पार्टी नेताओं का मानना है कि आगामी हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को हटाकर आप बेहतर विकल्प के तौर पर अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता दोनों दलों से दुखी हो गई है। हिमाचल को लेकर आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के अनुसार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जिस तरह से काम किया है उसी तरह से हिमाचल प्रदेश में भी स्थानीय मुद्दों पर काम किया जाएगा।   
कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक फ्रेंडली मैच चल रहा है 
सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमने जनता की मांग पर रैली के लिए मंडी में विशाल जनसभा के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्थानीय मूद्दों के आधार पर ही चुनाव लड़ा जाएगा, क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक फ्रेंडली मैच चल रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि प्रदेश की जनता ने इस बार मन बना दिया है कि अब आप को ही अपना आधार बनाएंगे।  
उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थय, कृषि, बागवानी और कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा, हिमाचल में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें बढ़ाने की जरूरत है।
Advertisement
Next Article