Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

AAP के कुलदीप कुमार चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव जीते

04:49 PM Feb 20, 2024 IST | Tanuj Dixit
kuldeep kumar

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (20 फरवरी) को भी सुनवाई जारी है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की ओर से मतपत्र खराब करने के लिए RO अनिल मसीह को फटकार लगाई गई। वही आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव जीत गए है। सुप्रीम कोर्ट में 8 अवैध वोट को वैलिड कर दिया गया है

सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित किया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (20 फरवरी) को भी सुनवाई जारी है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की ओर से मतपत्र खराब करने के लिए RO अनिल मसीह को फटकार लगाई गई। वही आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव जीत गए है। सुप्रीम कोर्ट में 8 अवैध वोट को वैलिड कर दिया गया है

अरविन्द केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का किया धन्यवाद

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सुप्रीम के इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा ''इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए SC को धन्यवाद''

मेयर चुनाव में क्या हुआ था?

बता दें कि 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के पास कुल 20 वोट और भाजपा के पास 16 वोट थे। संख्या बल देखें तो आप और कांग्रेस के पक्ष में था लेकिन चुनाव बीजेपी जीत गई। दरअसल रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस-आप गठबंधन के 8 वोटों को इनवैलिड यानी अमान्य करार दिया था और बीजेपी के मनोज सोनकर को विजेता घोषित किया था। उसके बाद इस पर काफी बवाल कटा, एक वीडियो भी शेयर किया गया और इसके आधार पर आरोप लगाया जा रहा था कि ऑफिसर अनिल मसीह ने बैलेट पेपर से छेड़छाड़ की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article