Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रुझानों में AAP ने बनाई प्रचंड बढ़त, मनीष सिसोदिया बोले- पंजाब ने केजरीवाल मॉडल को दिया मौका

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा है कि आप सरकार का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है।

01:56 PM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा है कि आप सरकार का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा है कि आप सरकार का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसको देखते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब ने केजरीवाल मॉडल को मौका दिया है। आज उनकी सरकार का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह ‘आम आदमी’ की जीत है।
Advertisement
रुझानों के मुताबिक पंजाब में AAP की बन रही सरकार 
वहीं उत्तराखंड के चुनाव परिणाम पर सिसोदिया ने कहा कि हमने गोवा, उत्तराखंड और यूपी में उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन कहीं न कहीं पंजाब पर फोकस था। धीरे-धीरे इन राज्यों के लोग भी हमारी पार्टी पर विश्वास करने लगेंगे। वहीं दिलीप पांडेय ने कहा, केजरीवाल का गुजरात मॉडल पंजाब और गोवा दोनों राज्यों में काम कर रहा है पार्टी की स्वीकार्यता देशभर में बढ़ रही है। पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के परिणाम आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह के शुरूआती रुझान आम आदमी पार्टी के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठबंधन 4 सीटों पर आगे है।
पंजाब में AAP और कांग्रेस के बीच था मुख्य मुकाबला 
इस चुनाव में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है वहीं शिअद, बसपा के साथ मैदान में उतरी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं कांग्रेस सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।

पंजाब चुनाव : पूर्ण नतीजे आने से पहले सिद्धू ने दिया बयान-विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं जनता का जनादेश

Advertisement
Next Article