देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया।
Highlights:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया।
इस कैंपेन की शुरूआत पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार और जंगपुरा से आप विधायक प्रवीण कुमार ने की। लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से शुरू हुए कैंपेन में लोगों ने हिस्सा लिया और 'आई लव यू केजरीवाल, मिस यू केजरीवाल' जैसे संदेश लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए मुफ्त और 24 घंटे बिजली-पानी, अच्छे स्कूल-अस्पताल समेत ढेरों काम किए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा द्वारा जेल में डाले जाने से दिल्ली की जनता में भारी आक्रोश है। दिल्ली वाले अपने बेटे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं और इस बार 'जेल का जवाब अपने वोट से' देकर भाजपा का दिल्ली से सफाया करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक बनाया और सबको फ्री इलाज देने का काम किया। 150 से ज्यादा तरह के टैक्स फ्री करने का काम किया, दिल्ली की माताओं-बहनों को एक हजार रुपए दिया, सीसीटीवी कैमरे के मामले में दिल्ली को दुनिया में नंबर वन बनाने का काम किया। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने षड्यंत्र कर झूठे केस में जेल में डालने का काम किया। जेल में अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर उनकी हत्या करने का प्रयास तक किया। आप नेताओं ने कहा की आम जनता के अंदर भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है।