W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा शासन के दौरान MCD की 'विफलताओं' को बेनकाब करने के लिए AAP शुरू करेगी अभियान

आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नियंत्रित नगर निकाय की ‘नाकामियों’ को उजागर करने के लिए बुधवार से एक महीने का अभियान शुरू करने जा रही है।

11:06 AM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नियंत्रित नगर निकाय की ‘नाकामियों’ को उजागर करने के लिए बुधवार से एक महीने का अभियान शुरू करने जा रही है।

भाजपा शासन के दौरान mcd की  विफलताओं  को बेनकाब करने के लिए aap शुरू करेगी अभियान
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नियंत्रित नगर निकाय की ‘नाकामियों’ को उजागर करने के लिए बुधवार से एक महीने का अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान शहर की सीमाओं पर स्थित कूड़े के तीन पहाड़ों को जनता को दिखाने के लिए विभिन्न यात्राएं आयोजित करने के साथ शुरू होगा।
Advertisement
भाजपा ने केवल कचरा और गंदगी दी 
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री एवं ‘आप’ की शहर इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अभियान के पहले चरण में लोगों को नगर निगम पर 15 वर्ष तक शासन करने वाली भाजपा की ‘सबसे बड़ी उपलब्धि’ दिखाने के लिए तीन लैंडफिल साइट- गाजीपुर, ओखला और भलस्वा ले जाएंगे।
भाजपा स्वच्छता बनाये रखने में पूरी तरह विफल 
Advertisement
राय ने कहा कि ‘कचरे के तीन पहाड़ों’ की यात्रा बुधवार से शुरू होगी। तीन दिन की इस यात्रा का विषय ‘भाजपा का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो’ होगा। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर 15 साल तक शासन करने का मौका दिया, लेकिन पार्टी स्वच्छता बनाए रखने की अपनी पहली और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह से विफल रही। इसने केवल कचरा और गंदगी दी है, जो पूरे शहर में फैली हुई है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×