Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'आप' ने अमित शाह से कहा- पुडुचेरी में पुराने कर्ज माफ करें सरकार

केन्द शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आम आदमी पार्टी (आप) की पुड्डुचेरी इकाई और स्थानीय पार्टी मक्कल वत्र्वुरिमाई अयक्कम (एमवीआई) ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पुराने कर्ज माफ करने का अनुरोध किया।

05:32 PM Apr 23, 2022 IST | Desk Team

केन्द शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आम आदमी पार्टी (आप) की पुड्डुचेरी इकाई और स्थानीय पार्टी मक्कल वत्र्वुरिमाई अयक्कम (एमवीआई) ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पुराने कर्ज माफ करने का अनुरोध किया।

केन्द, शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आम आदमी पार्टी (आप) की पुड्डुचेरी इकाई और स्थानीय पार्टी मक्कल वत्र्वुरिमाई अयक्कम (एमवीआई) ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पुराने कर्ज माफ करने का अनुरोध किया।
पुड्डुचेरी कई सालों से है आर्थिक संकंट में
‘आप’ प्रभारी रवि श्रीनिवासन और एमवीआई सचिव जगन्नाथन ने अपने एक बयान में कहा कि पुड्डुचेरी पिछले 20 साल से गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक संकट में है। केंद्रीय अनुदान कम कर दिया गया। इसके अलावा यहां कपड़ मिलों को भी बंद कर दिया गया और कई औद्योगिक इकाइयों को उच्च ब्याज के कारण अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया।
पुड्डुचेरी बिना प्राकृतिक संसाधनों के इस ऋण को चुकाना मुश्किल
श्री दोनों पार्टियों के अनुसार, केंद, शासित प्रदेश अपने 10,000 करोड़ रुपये के ऋण के लिए प्रति दिन दो करोड़ रुपये का ब्याज दे रहा है। उन्होंने कहा कि पुड्डुचेरी बिना प्राकृतिक संसाधनों के इस ऋण को चुकाना मुश्किल है।उन्होंने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह रविवार को अपने पुड्डुचेरी दौरे के दौरान पुराना कर्ज माफ करने की घोषणा करें और इसके साथ ही कपड़ मिलों को पुन:स्थापित कराएं ताकि युवाओं को रोजगार मिले सके।
Advertisement
Advertisement
Next Article