Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

AAP अपने सभी वादों को निष्ठा से करेगी साकार, हरभजन बोले- ईमानदारी से रखेंगे जनता की जरूरतों का ख्याल

हरभजन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान किये गये सभी वादों को पूरा करेगी।

05:21 PM Mar 22, 2022 IST | Desk Team

हरभजन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान किये गये सभी वादों को पूरा करेगी।

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान किये गये सभी वादों को पूरा करेगी। हरभजन सिंह ने मंगलवार को अपना कामकाज संभालने के बाद कहा कि सरकार पंजाब के अतीत के गौरव को बहाल करेगी और समाज के कमजोर वर्गों को उठाने का काम करेगी। सरकार निवेश के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करेगी जिससे राज्य के लोगों को रोजगार के भरपूर मौके मिलेंगे। 
Advertisement
जनता कि सभी जरूरतों को पूरा करेगी सरकार :हरभजन 
हरभजन ने बुनियादी ढांचे की तत्काल देखभाल की जरूरत को स्वीकार करते हुए कहा कि ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण की सख्त जरूरत है और वह पहले के आधार पर इनके संरक्षण के लिए सभी प्रयतन करेंगे। हरभजन ने पत्रकारों से कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे और लोगों की मुश्किलों के हल के लिए सौहर्दयता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार रोजगार मुहैया करवाने और पंजाब राज्य में से नशे के खात्मे के लिए काम करेगी।
2012 में आबकारी और कर अधिकारी थे हरभजन 
बता दें कि जंडियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हरभजन सिंह 2012 में आबकारी और कर अधिकारी थे। उन्होंने 2017 में ईटीओ के पद से स्वेच्छा से सेवामुक्ति ले ली थी। उन्होंने जंडियाला क्षेत्र से सुखविन्दर सिंह डैनी बंडाला को 25000 से अधिक वोटों के फर्क से हरा कर जीत प्राप्त की थी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर, विधायक कुलवंत पंडोरी, विधायक दिनेश चड्ढा, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, बिजली विभाग के प्रमुख सचिव दलीप कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग विकास प्रताप, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (पीएसपीसीएल) बलदेव सिंह सरां मौजूद थे।
Advertisement
Next Article