Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुल्हन बनी आस्था चौधरी दिखीं बेहद खूबसूरत, टीवी अभिनेत्री ने साझा की शादी की UNSEEN तस्वीरें

टीवी जगत की खूबूसरत अभिनेत्री आस्था चौधरी अपने लॉन्ग टाइम डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। 25 अप्रैल 2022 को आस्था चौधरी ने अपने मंगेतर आदित्य बनर्जी से संग प्रयागराज में सात फेरे लिए थे।

04:03 PM Apr 28, 2022 IST | Desk Team

टीवी जगत की खूबूसरत अभिनेत्री आस्था चौधरी अपने लॉन्ग टाइम डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। 25 अप्रैल 2022 को आस्था चौधरी ने अपने मंगेतर आदित्य बनर्जी से संग प्रयागराज में सात फेरे लिए थे।

टीवी जगत की खूबूसरत अभिनेत्री आस्था चौधरी अपने लॉन्ग टाइम डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। 25 अप्रैल 2022 को आस्था चौधरी ने अपने मंगेतर आदित्य बनर्जी से संग प्रयागराज में सात फेरे लिए थे। इस कपल की शादी में टीवी की कई हस्तियां मौजूद थीं। अपनी शादी में टीवी एक्ट्रेस एक बेहद सुंदर लाल रंग की साड़ी पहनी थी और इसे दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें हेमलाइन पर किरण की ​डीटेलिंग की गई थी। वहीं, आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आये।
Advertisement
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर… 

गुरुवार को आस्था ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में इसनवविवाहित जोड़े को अपनी शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। दोनों अपनी वेडिंग फोटोज में बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ आस्था ने इसके कैप्शन में लिखा- प्यार, विश्वास और आशीर्वाद के आलोक में, हमने हमेशा के लिए एकजुट होने का फैसला किया। 25-04-2022.. आस्था और आदित्य। 
मालूम हो इससे पहले, आस्था ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति आदित्य के साथ शादी के बाद की पहली तस्वीर शेयर की। तस्वीर में नई दुल्हन आस्था पिंक कलर की बनारसी साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को सोने के आभूषणों के साथ कम्पलीट किया था। वहीं उनके पति आदित्य चेकर्ड शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे थे। 
 
Advertisement
Next Article