टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भक्त से ‘बाबा’ बने Abhinav Arora, कथावाचक अवतार का Video Viral

कृष्ण भक्त से बाबा बने अभिनव अरोड़ा, कथा का वीडियो हुआ वायरल

03:28 AM Apr 10, 2025 IST | Neha Singh

कृष्ण भक्त से बाबा बने अभिनव अरोड़ा, कथा का वीडियो हुआ वायरल

कृष्ण भक्त से बाबा बने अभिनव अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथावाचक के रूप में नजर आ रहे हैं और उनका स्वागत फूलों से किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में रामनवमी के अवसर पर राम जन्मभूमि की कथा का आयोजन किया था।

Advertisement

वृंदावन की गलियों में कृष्ण भक्ति कर वायरल हुए अभिनव अरोड़ा को आप जानते ही होंगे। अपनी भक्ति के लिए पहले अभिनव अरोड़ा की खूब चर्चा हुई, लेकिन फिर उन्हें उनकी छोटी उम्र और कम ज्ञान के लिए लोगों ने काफी ट्रोल भी किया। अब छोटे से अभिनव अरोड़ा का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। दरअसल, अभिनव अरोड़ा अब कृष्ण भक्त से बाबा बन गए हैं। अभिनव ने अब कथा करना शुरू करना कर दिया और उनके कथावाचक अवतार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कथावाचक अवतार का वीडियो वायरल

एक वायरल वीडियो में वह एक लग्जरी कार से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं और उनका फूलों से स्वागत किया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘कथा स्थल पर आगमन’ यानी अब अभिनव अरोड़ा कथावाचक बन गए हैं और उनका अपना कथा स्थल भी है। अभिनव अरोड़ा द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर अभिनव अरोड़ा की कथा के आयोजन की जानकारी लिखी हुई है।

6 अप्रैल को हुई थी कथा

इस पोस्टर के अनुसार, यह कथा 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर दिल्ली में आयोजित की गई थी। पोस्टर के अनुसार, कथा ‘राम जन्मभूमि की संगीतमय गाथा’ पर आधारित थी। अभिनव के अकाउंट से इस कथा की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं और लिखा गया है कि राम जन्मभूमि कथा “मेरी अयोध्या मेरे राम” का आयोजन रामनवमी के अवसर पर नई दिल्ली में किया गया।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

अभिनव अरोड़ा का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अभिनव अरोड़ा अब भक्त से बाबा या कथावाचक बन गए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह अपना नहीं, सनातन धर्म का मजाक बना रहा है। अगर फेमस होना कथा पैमाना हुआ तो फिर कल को कोई पादरी भी कथा करने का ढोंग कर सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा अभिनव अरोड़ा अब कथा करने लगे, इन्होंने क्या पूरे भागवत का अध्ययन कर लिया होगा। इन्होंने क्या रामचरितमानस को पढ़ लिया। क्या किसी संस्कृत विद्यालय से पठन किया होगा। 

Viral Video: मच्छरों को जड़ से मिटाने चला शख्स, सुकून की नींद पाने के लिए किया खौफनाक इंतजाम

Advertisement
Next Article