Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

11:16 AM Jul 25, 2024 IST | Yogita Tyagi

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को 'ओलंपिक आर्डर' पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा IOC ने की है। उनकी इस उपलब्धि पर देश गौरवान्वित है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसे हर्ष का विषय बताया है। गृह मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "ओलंपिक आर्डर पुरस्कार से सम्मानित होने पर अभिनव बिंद्रा को बधाई। अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, अभिनव बिंद्रा अपने ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन से एथलीटों को प्रेरित करते रहते हैं। मेरी सारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।" इससे पहसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को अपने एक्स अकाउंट पर बधाई दे चुके है। मोदी ने अपने पोस्ट में कहा था कि अभिनव की इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।

1975 में हुई थी ओलंपिक सम्मान की स्थापना



ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार किसी व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च ओलंपिक सम्मान है। 10 अगस्त को पेरिस में आयोजित होने वाले 142वें आईओसी सत्र में भारतीय निशानेबाज को सम्मानित किया जाएगा। बता दें, ओलंपिक ऑर्डर सम्मान की स्थापना 1975 में हुई थी। शुरुआत में यह पुरस्कार गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज कैटेगरी में विशिष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता था। 1984 में रिव्यू के बाद आईओसी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज की कैटेगरी को समाप्त कर दिया। इसके बाद यह तय किया कि अब यह पुरस्कार सिर्फ गोल्ड कैटेगरी में राष्ट्र प्रमुखों और ओलंपिक खेलों में विशिष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को ही दिया जाएगा।

अब तक 116 हस्तियों को मिला पुरस्कार



IOC ओलिंपिक की मेजबानी करने वाले राष्ट्र प्रमुखों को भी यह पुरस्कार देता रहा है। परंपरागत रूप से, IOC प्रत्येक ओलंपिक गेम्स के समापन समारोह में मुख्य राष्ट्रीय आयोजक को ओलंपिक ऑर्डर प्रदान करता है। दुनिया में अब तक 116 हस्तियों को गोल्ड ओलिंपिक ऑर्डर पुरस्कार मिल चुका है। अभी तक इसमें सिर्फ एक भारतीय शामिल है। अभिनव को यह सम्मान ओलिंपिक आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। वह अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन की मदद से भारतीय खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article