Yashasvi को फ्री होकर खेलने की भूमिका पर Abhishek Nayar ने तोड़ी चुप्पी
08:38 PM Nov 26, 2023 IST | Sumit Mishra
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक नायर का मानना है कि यशस्वी जयसवाल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में सहजता से खेलना जारी रखना चाहिए क्योंकि उन्हें लगता है कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को स्वतंत्रता के साथ खेलने की भूमिका दी गई
- अंतिम प्लेइंग-11 पर कायम रहना चाहिए।
- घायल लोगों की मदद की करते दिख रहे हैं.
- अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज भी था।
- कप्तानी का दबाव दिख रहा था।
विशाखापत्तनम में शुरुआती टी20 में मैट शॉर्ट का शिकार बनने से पहले यशस्वी जयसवाल ने 262.5 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ आठ गेंदों में दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 21 रन बनाए।
Advertisement
यशस्वी के बारे में बात करते हुए अभिषेक नायर ने जियो सिनेमा पर कहा, Òयही उसकी ताकत है। वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है जिसे जमने में बहुत अधिक समय नहीं लगता है। मुझे लगता है कि उसे स्वतंत्रता के साथ खेलने के लिए भूमिका दी गई है। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी इसी तरह खेलता है। यदि आप एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सहज रूप से आक्रामक है, तो आपको वैसा ही रहना चाहिए।
Advertisement