Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दो करोड़ की रिश्वत के मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के लिए एसीबी को मिली इजाजत

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अपनी अनुमति दे दी है।

06:28 PM Jul 15, 2021 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अपनी अनुमति दे दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अपनी अनुमति दे दी है। ब्यूरो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिंह के खिलाफ ये आरोप एक अन्य पुलिस अधिकारी ने लगाये थे। 
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा सिंह के खिलाफ लगाये गये आरोपों की खुली जांच शुरू करने की अनुमति मांगी थी और सरकार ने बुधवार को इसकी अनुमति दे दी। डांगे को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और इस साल की शुरूआत में सेवा में फिर से बहाल कर लिया गया। 
एसीबी अधिकारियों ने कहा कि जांच डांगे की शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने आरेाप लगाया था कि उनसे एक व्यक्ति ने खुद को परमबीर सिंह का रिश्तेदार बताते हुए संपर्क किया था और उन्हें बल में बहाल करने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
डांगे पहले गामदेवी पुलिस थाने में पदस्थ थे और अब वह मुंबई पुलिस के दक्षिण नियंत्रण कक्ष से संबद्ध कर दिये गये हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को इस साल फरवरी में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने सिंह के खिलाफ आरोप लगाये थे। 
डांगे ने आरोप लगाया था कि सिंह जब एसीबी के महानिदेशक थे तब उन्होंने अंडरवर्ल्ड से संपर्क रखने वाले कुछ लोगों को बचाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त बनने पर एक पुरानी रंजिश के चलते उन्हें निलंबित कर दिया था। 
गौरतलब है कि सिंह का उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा से जुड़े एक मामले से निपटने के तौर तरीकों को लेकर इस साल मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया गया था। 
Advertisement
Next Article