For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi airport पर टला हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान चालक से हुई चूक

02:46 PM Feb 11, 2024 IST | Sagar Kapoor
delhi airport पर टला हादसा  लैंडिंग के दौरान विमान चालक से हुई चूक

अमृतसर से इंडिगो का एक विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे (टैक्सीवे हवाईअड्डे पर विमानों के लिए एक रास्ता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं से जोड़ता है) को पार कर गया था। इस हादसे के बादएक रनवे को करीब 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया गया था। विमान 6E 2221 का संचालन करने वाला A320 विमान, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर निर्दिष्ट टैक्सीवे से चूकने के बाद रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया।

 Highlights 

  • Delhi airport पर टला हादसा
  • लैंडिंग के दौरान विमान चालक से हुई चूक 
  • इस घटना पर इंडिगों ने नहीं की कोई टिप्पणी  

दिल्ली हवाईअड्डे के रनवे 15 मिनट तक रहे बंद

सूत्र ने कहा कि घटना के कारण रनवे लगभग 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा और कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। जानकारी में यह भी बताया गया कि बाद में इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंतिम छोर से पार्किंग बे तक ले गई।

इस घटना पर इंडिगों ने नहीं की कोई टिप्पणी

घटना पर इंडिगो की टिप्पणियों का इंतजार है। आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें संचालित करता है। इसमें चार परिचालन रनवे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×