वास्तु शास्त्र के अनुसार इन तस्वीरों को घर में लगाने से आती है दरिद्रता
वास्तु शास्त्र का महत्तव आज के समय में बहुत हो गया है। वास्तु के मुताबिक लोग सिर्फ अपना घर नहीं बनवाते हैं बल्कि घर में चीजें भी वास्तु के अनुसार ही रखते हैं।
12:04 PM Jul 10, 2019 IST | Desk Team
वास्तु शास्त्र का महत्व आज के समय में बहुत ज्यादा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ही लोग अपना घर बनवाते हैं और चीजें भी उसके हिसाब से लगवाते हैं।
Advertisement
ऐसा कहा गया है कि वास्तु के अनुसार अगर चीजें घर में नहीं लगाई जाती हैं तो घरवालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक महाभारत काल की तस्वीरों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इन तस्वीरों के लगाने से घर में नकारात्मक माहौल हो जाता है। इसके साथ ही घरवालों के बीच तनाव और झगड़े भी उत्पन्न होत जाते हैं। पति-पत्नी के संबंध खराब हो जाते हैं।
2. फव्वारे की तस्वीर, डूबती हुई नाव की तस्वीर, ताजमहल की तस्वीर, किसी कब्र या समाधि की तस्वीर को घर की दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए। इसके साथ ही नहीं घर में जानवरों की तस्वीर भी लगाने से दरिद्रता और घर का माहौल भी खराब हो जाताद है। इतना ही नहीं घरवालों की प्रगति भी धीमी हो जाती है।
3. अगर आप घर में कबूतरों की तस्वीर लगाते हैं तो वास्तु दोष पैदा होता है। घर में शिव के तांडव नृत्य की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही घर में रोते हुए या परेशान बच्चों की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य उत्पन्न होता है। इन तस्वीरों को घर में लगाने से उदासीनता और महिलाओं के स्वास्थ्य पर गलत असर होता है।
4. घर में युद्ध की तस्वीरें लगाने से अशांति आती है और सदस्यों के बीच में मतभेद रहता है। इसके साथ ही बहते हुए पानी की तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। इन तस्वीरों को घर में लगाने से धन की कमी और बरक्कत नहीं होती है। इन तस्वीरों काे लगाने से मन भी अस्थिर रहता है।
5. अपने शयन कक्ष में कभी भी मृत पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और आपकी जीवन में परेशानियां होती हैं।
Advertisement