For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

03:23 AM May 31, 2025 IST | IANS

मुंबई में नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के विक्रोली इलाके में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी समीर शेख को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने लड़की को धमकी देकर रेप किया और फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

महाराष्ट्र के मुंबई में एक 17 साल की लड़की के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीर शेख (31) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विक्रोली इलाके में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी खिड़की के रास्ते लड़की के घर में दाखिल हुआ था। लड़की के विरोध करने पर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(D),351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पीड़िता के घर की खिड़की के माध्यम से घर में घुसा था। नाबालिग के साथ बलात्कार कर मौके से फरार हो गया।

आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए धमकी भी दी थी। लेकिन, परिजनों के उसके हाव-भाव से शक हुआ। जब परिजनों ने थोड़ी सख्ती से लड़की से पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। नाबालिग लड़की को लेकर परिजन स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई में नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए गठित की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। तकनीकी फुटेज और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के क्रिमिनल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है कि क्या इससे पहले आरोपी ने रेप की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

उपचुनाव के लिए भाजपा ने ‘जीवन गुप्ता’ को बनाया उम्मीदवार, जून में होगी वोटिंग

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×