W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खराब मौसम के कारण वेंकैया नायडू ने रद्द की ओडिशा यात्रा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी। नायडू गुरुवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे।

09:17 AM Dec 27, 2019 IST | Desk Team

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी। नायडू गुरुवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे।

खराब मौसम के कारण वेंकैया नायडू ने रद्द की ओडिशा यात्रा
Advertisement
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी। नायडू गुरुवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि नायडू को शुक्रवार सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर से बोलंगिर जाना था, जहां वह बीपीसीएल के नये एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करने वाले थे।
Advertisement
उन्होंने बताया कि नायडू को राजेन्द्र कॉलेज के एक समारोह में भी भाग लेना था। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण उपराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर छत्तीसगढ़ से उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया कि रायपुर हवाईअड्डे पर करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद नायडू दिल्ली लौट गए।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×