Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, 242 बांग्लादेशी हिरासत में

दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

01:03 AM Jun 11, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगोलपुरी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। सभी के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इनके दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और अवैध प्रवास को रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 242 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत की सीमा में प्रवेश कर विभिन्न इलाकों में रह रहे थे। बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) मनोज कुमार मीणा ने इस ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बाहरी जिले की विदेशी सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगोलपुरी रेलवे लाइन के आसपास कुछ बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।

अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इस सूचना के आधार पर सेल की एक विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा, जो पुलिस की मौजूदगी देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत उन्हें रोककर उनकी जांच शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने बाहरी जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी तेज कर दी। इस कार्रवाई में मंगोलपुरी और अन्य आसपास के क्षेत्रों से कुल 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। सभी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे।

दस्तावेजों की जांच जारी

उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इनके दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग किन परिस्थितियों में और कब भारत में दाखिल हुए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका किसी संगठित नेटवर्क से संबंध है, जो अवैध प्रवास को बढ़ावा देता हो।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि अवैध प्रवास पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। बाहरी जिला पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement
Advertisement
Next Article