Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab: अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा पर केस दर्ज, इस मामले में हुई कार्रवाई

11:48 AM Jul 11, 2025 IST | Himanshu Negi
punjab

Punjab में कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ के आरोप में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि FIR का बहुत बहुत स्वागत है और कहा कि लोगो ने देखा कैसे कांग्रेस के लीडर यू टर्न लेते है और बाद में केंद्र सरकार का सहारा लेकर आप लीडरों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाते है। बीबीएमबी ने वर्ष 2021 को कांग्रेस सरकार के समय चन्नी ने पत्र लिखकर दिया और सरेंडर कर दिया। भाजपा ने बीबीएमबी के रास्ते पंजाब के हकों पर डाका मारने की कोशिश की लेकिन हमने एक बूंद भी पानी बाहर नही जाने दी। लेकिन मानवता के आधार पर उन्हें 4000 क्योउसिंक पानी जरूर दिया गया।

प्रताप सिंह बाजवा ने लगाया आरोप

पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आरोप लगाया कि उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ छेडछाड़ की गई थी। इन्हीं आरोपों के आधार पर हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, CM भगवंत मान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि यह शिकायत 7 जुलाई को दर्ज कराई गई थी।

पंजाब में विधानसभा सत्र

पंजाब में विधानसभा सत्र जारी है। आज विधानसभा में बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इसके तहत पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी नहीं की जाएगी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसे 10 वर्ष की सजा का प्रावधान ऱखा जाएगा। पंजाब के विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव के साथ ही डैम पर CISF हटाने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।

ALSO READ: Punjab विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, बेअदबी पर कानून बनाने के लिए होगा बिल पेश

Advertisement
Advertisement
Next Article