Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाताल लोक 2 के लिए एक्टर जयदीप ने चार्ज की इतनी फीस, पहले सीजन से 50 गुना है ज्यादा

बॉलीवुड में जब से थिएटर की जगह लोगो ने OTT को महत्व देना शुरू किया है। तब से हमने कई बेहतरीन वेब्सीरिस को देखा है। कोरोना की वजह से शुरू हुए OTT के चलन की वजह से कई वेब्सीरिस कमर्शियल फिल्मो से ज्यादा सफल रही है। इन वेब्सीरिस की वजह से कई कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिला है।

11:14 AM Apr 30, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड में जब से थिएटर की जगह लोगो ने OTT को महत्व देना शुरू किया है। तब से हमने कई बेहतरीन वेब्सीरिस को देखा है। कोरोना की वजह से शुरू हुए OTT के चलन की वजह से कई वेब्सीरिस कमर्शियल फिल्मो से ज्यादा सफल रही है। इन वेब्सीरिस की वजह से कई कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिला है।

बॉलीवुड में जब से थिएटर की जगह लोगो ने OTT को महत्व देना शुरू किया है।  तब से हमने कई बेहतरीन वेब्सीरिस को देखा है। कोरोना की वजह से शुरू हुए OTT के चलन की वजह से कई वेब्सीरिस कमर्शियल फिल्मो से ज्यादा सफल रही है। इन वेब्सीरिस की वजह से कई कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिला है।  फिल्मो में बड़े सितारों के पीछे छुपे रहने वाले कई कलाकारों ने वेब्सीरिस की वजह से अपने आपको साबित करके दिखाया है। 
Advertisement
इसी फेहरिस्त में नाम आता है जयदीप अहलावत का।  जयदीप अहलावत ने वैसे तो कई फिल्मो में काम किया है लेकिन उनके काम को पहचान मिली थी ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो की वेब्सीरिस पाताल लोक से। पाताल लोक में जयदीप ने इंस्पेक्टर हाथी राम सिंह का किरदार निभाया था। 

इस वेब्सीरिस ने जयदीप को वो शोहरत दिलाई जो उन्हें इतने सालो में फिल्मो में काम करने के बावजूद नहीं मिली। पाताल लोक को दर्शको ने काफी पसंद किया था। पाताल लोक के पहले सीजन को मिली सफलता से खुश होकर इसके मेकर्स ने इसके दूसरे भाग पर भी काम करना शुरू कर दिया था। 
अब पाताल लोक का दूसरा सीजन आने  वाला है इसके रिलीज़ होने की घोषणा कर दी गयी है। पाताल लोक 2 का पोस्टर जारी कर दिया गया है।  ये सीरीज ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो पर जून जुलाई में रिलीज़ होने की सम्भावना है।  हालाँकि अभी कोई डेट सामने नहीं आयी है। 
इस सीरीज में जयदीप ने पहली सीरीज से भी ज्यादा चार्ज किया है।  खबरों के माने तो जयदीप ने पाताल लोक 2 के लिए पुरे 20 करोड़ चार्ज किये है जो की उनकी पहली सीरीज की फीस का पूरा 50 गुना ज्यादा है। 
जयदीप ने पाताल लोक के पहले सीजन के लिए 40 लाख चार्ज किये थे जबकि इस बार सुनने में आया है की उन्होंने पुरे 20 करोड़ चार्ज किया है। कोई भी अच्छी सीरीज किसी भी एक्टर्स की ज़िन्दगी बदलने का काम करती है।  और जयदीप के साथ भी ऐसा ही हुआ। 
पाताल लोक के अल्वा भी ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के दूसरे सीजन के आने की घोषणा भी की है।  जिसमे पंचायत 2 भी शामिल है। अब दर्शको को इंतज़ार रहेगा अपनी आने वाली फेवरिट सीरीज का। 
Advertisement
Next Article