Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गोडसे की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता-राकांपा सांसद अमोल कोल्हे आलोचनाओं में घिरे

आगामी फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने के लिए आलोचना का सामना कर रहे अभिनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे के विचारों और कार्यों का कभी समर्थन नहीं किया।

02:00 AM Jan 22, 2022 IST | Shera Rajput

आगामी फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने के लिए आलोचना का सामना कर रहे अभिनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे के विचारों और कार्यों का कभी समर्थन नहीं किया।

आगामी फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने के लिए आलोचना का सामना कर रहे अभिनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे के विचारों और कार्यों का कभी समर्थन नहीं किया। 
Advertisement
कोल्हे से गोडसे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा
राकांपा के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी कोल्हे के खिलाफ हमला किया। वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कोल्हे से गोडसे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। 
मैंने कभी भी गोडसे के कृत्य या महात्मा गांधी के खिलाफ उसके विचारों का समर्थन नहीं किया – कोल्हे
पश्चिमी महाराष्ट्र के शिरूर से सांसद कोल्हे ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। कोल्हे ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हिंदी फिल्म ‘‘व्हाई आई किल्ड गांधी’’ में गोडसे के रूप में मेरी भूमिका के कारण बहुत से लोग आहत हुए हैं…मैंने कभी भी गोडसे के कृत्य या महात्मा गांधी के खिलाफ उसके विचारों का समर्थन नहीं किया।’’ 
भूमिका स्वीकार करने के पीछे की परिस्थितियों के बारे में कोल्हे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाने के बाद वह टीवी पर या किसी फिल्म में छत्रपति संभाजी (शिवाजी के पुत्र) की भूमिका निभाना चाहते थे। एमबीबीएस कर चुके कोल्हे ने कहा कि उन्हें संभाजी पर एक धारावाहिक के लिए प्रस्ताव मिला, लेकिन कुछ दिनों के बाद शूटिंग रुक गई। उन्होंने कहा कि उसी समय, 2017 में उन्हें अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित फिल्म में गोडसे की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला। 
नीलू फुले या प्राण जैसे अभिनेताओं ने फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं – कोल्हे
कोल्हे ने कहा कि दिवंगत नीलू फुले या प्राण जैसे अभिनेताओं ने फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं लेकिन वास्तविक जीवन में वे प्रगतिशील व्यक्ति थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोहराना चाहूंगा कि मैं गोडसे की विचारधारा का समर्थन नहीं करता।’’ कोल्हे ने कहा कि उन्होंने फिल्म का प्रचार भी नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘2017 में अभिनेता के तौर पर मैं फिल्मों में भूमिका पाना चाहता था। इसे उसी संदर्भ में समझा और देखा जाना चाहिए।’’ 
गांधी की हत्या करने वालों का समर्थन और प्रचार करने की निंदा करती है –  कांग्रेस
इस बीच, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘गांधी की हत्या करने वालों का समर्थन और प्रचार करने की निंदा करती है।’’ प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कोल्हे को ‘‘गोडसे और उसके विचारों पर अपना रुख’’ स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि उनके नेता (राकांपा प्रमुख) शरद पवार गोडसे के विचारों को स्वीकार नहीं करते। 
जितेंद्र आव्हाड ने इस मुद्दे को लेकर कोल्हे पर निशाना साधा
इससे पहले, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद राकांपा नेता और राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने इस मुद्दे को लेकर कोल्हे पर निशाना साधा था। आव्हाड ने कहा, ‘‘उन्होंने (कोल्हे) एक अभिनेता के रूप में गोडसे का किरदार निभाया, लेकिन यह वास्तव में उसके विचारों का समर्थन है।’’ 
जयंत पाटिल ने कोल्हे का बचाव करने का किया प्रयास 
हालांकि, राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कोल्हे का बचाव करने का प्रयास किया। पाटिल ने कहा, ‘‘कोल्हे ने 2017 में फिल्म की शूटिंग पूरी की। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राकांपा में शामिल हुए थे। उस फिल्म के बाद कोल्हे ने एक मराठी धारावाहिक में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी निभाई। लोगों ने उन्हें अभिनेता के साथ-साथ सांसद के रूप में भी स्वीकार किया है।’’ 
पाटिल ने कहा, ‘‘लोकसभा में भी उनका प्रदर्शन अच्छा है। आप उनके भाषणों को यूट्यूब पर देख सकते हैं। उन्होंने शाहू महाराज, ज्योतिराव फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जैसे महान समाज सुधारकों के विचारों का भी समर्थन किया है। हम (गोडसे पर आधारित) फिल्म की निंदा करते हैं।’’ 
Advertisement
Next Article