Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म अग्निपथ ऋतिक की बहन का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन अब हो गयी है बेहद ग्लैमरस, देखिये तस्वीरें

फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका तिवारी ने भी अपने अभिनय से सभी का दिल जीता था। इस फिल्म में कनिका ने एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था।

01:57 PM Jul 22, 2019 IST | Ujjwal Jain

फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका तिवारी ने भी अपने अभिनय से सभी का दिल जीता था। इस फिल्म में कनिका ने एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था।

फिल्म अग्निपथ में आइकोनिक किरदार निभाकर ऋतिक रोशन ने खूब वाहवाही बटोरी थी और इस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका तिवारी ने भी अपने अभिनय से सभी का दिल जीता था। इस फिल्म में कनिका ने एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था। 
Advertisement
फिल्म अग्निपथ के दौरान कनिका तिवारी 16 साल की थी और अब वो 22 साल की हो चुकी हैं। अब वो पहले से काफी ग्लैमरस हो गई हैं पर बॉलीवुड से दूर है। उनके फैंस के लिए उनका स्क्रीन पर न दिखना ज्यादा दुखद नहीं है क्योंकि कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। 
आपको बता दें कनिका मशहूर टीवी स्टार दिव्यंका त्रिपाठी की कजिन हैं और बॉलीवुड में काम करने की प्रेरणा उन्हें दिव्यांका से ही मिली थी। 
फिल्म अग्निपथ के बाद कनिका ने साउथ की ओर रुख किया और 2014 में  तेलुगु फिल्म ‘ब्वॉय मीट्स गर्ल और कन्नड़ फिल्म ‘रंगन’ में नजर आयी।  इसके बाद साल 2015 में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस तमिल फिल्म ‘अवि कुमार’ में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। 
इन दिनों बॉलीवुड से दूर कनिका का  सपना है की वो बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम कर पाए। कनिका का कहना है की अगर उन्हें  कोई ऐसा मौका मिलता है तो वो बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। 
कनिका तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश की भोपाल की रहने वाली है  और उनका जन्म 9 मार्च 1996 को हुआ था। 
 
जब कनिका को अग्निपथ में रोल ऑफर किया गया, तब वे 10वीं बोर्ड की तैयारी कर रही थीं।  उनकी प्रिंसिपल ने उन्हें फिल्म में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और वो ये किरदार कर पायी। 
 हाल ही में कनिका ने सोशल मीडिया पर  अपने भाई की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फैंस को बेहद पसंद आयी है। 

उनके फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कनिका को बॉलीवुड से शानदार ऑफर मिलेगा और वो एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी। 

अर्जुन कपूर की तस्वीर पर मलाइका अरोरा ने किया ये इंटेंस कमेंट, फिर मिला ऐसा रिप्लाई

Advertisement
Next Article