टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कमला हैरिस से मिली एक्ट्रेस Priyanka Chopra, बोली- मेरी बेटी एक दिन वोट जरुर करेगी..

प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित ही नहीं है बल्कि हर जरुरी मुद्दों पर बोलते हुए और लोगों को जागरुक करते हुए दिख जाती है। हाल ही में प्रियंका ने यूएन जनरल असेंबली में भाषण देते दिखाई दी थी।

01:05 PM Oct 02, 2022 IST | Desk Team

प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित ही नहीं है बल्कि हर जरुरी मुद्दों पर बोलते हुए और लोगों को जागरुक करते हुए दिख जाती है। हाल ही में प्रियंका ने यूएन जनरल असेंबली में भाषण देते दिखाई दी थी।

प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों तक ही
सीमित ही नहीं है बल्कि हर जरुरी मुद्दों पर बोलते हुए और लोगों को जागरुक करते
हुए दिख जाती है। हाल ही में प्रियंका ने यूएन जनरल असेंबली में भाषण देते दिखाई
दी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने कोविड महामारी से हुई परेशानियों के साथ-साथ कई
आवश्यक मुद्दों पर बात की थी। अब एक बार फिर प्रियंका अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट
कमला हैरिस के साथ चर्चा करते दिखी है। एक्ट्रेस ने इस दौरान मतदान के अधिकार के
बारे में लोगों को समझाया।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के साथ अपनी
चर्चा की कुछ तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट
के साथ काफी लंबा कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में प्रियंका ने लोगों को मतदान के
अधिकार के बारें में बता रही है। इसके साथ ही प्रियंका ने ये भी कहा कि उनकी बेटी
एक दिन अमेरिका के लिए वोट जरुर करेंगी।

इस मुलाकात के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे भारत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा
गांधी से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक
सर्वोच्च निर्वाचित पदोंपर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लोगों ने
अभी तक यह नहीं देखा कि
अंतिम कांच की छत
टूट गई

प्रियंका ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, रूथ बेडर गिन्सबर्ग को उद्धृत करने के लिए – महिलाएं उन सभी जगहों पर हैं जहां निर्णय हो
रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि महिलाएं अपवाद हैं।
शुरू से ही, दुनिया ने
महिलाओं की शक्ति को कम करके आंका है। हमें छोड़ दिया गया है और खामोश कर दिया गया
है
, लेकिन इतनी निस्वार्थ
महिलाओं के डर और तप के लिए धन्यवाद
, हम आज एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम एक साथ आ सकते हैं और सामूहिक रूप से काम कर
सकते हैं।

Advertisement
Next Article