Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Actress Shahana murder case : घर की खिड़की पर लटकी मिली अभिनेत्री शहाना की लाश , पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

केरल पुलिस ने यहां एक मॉडल और अभिनेत्री की मौत के बाद शुक्रवार को मृतका के 31 वर्षीय पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार रात को 20 वर्षीय शहाना का शव उसके घर पर लटका हुआ मिला था।

05:43 AM May 14, 2022 IST | Shera Rajput

धारा 174 के तहत मामला दर्ज 
पुलिस ने कहा, “हमें बृहस्पतिवार रात को घटना की जानकारी मिली। हमने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया है।”
पुलिस ने आरोपी सज्जाद को हिरासत में
पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सज्जाद को हिरासत में लिया है, जिसपर शहाना के परिवार ने हमले और हत्या समेत अन्य आरोप लगाए हैं।
मां ने लगाया मॉडल के पति पर आरोप 
शहाना की मां ने मीडिया से कहा कि सज्जाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था।
पत्नी ने खुद को खिड़की से लटका लिया – सज्जाद
सहायक पुलिस आयुक्त सुदर्शन ने संवाददाताओं से कहा, “हमें जानकारी मिली है कि उनके बीच किसी चेक को लेकर झगड़ा हुआ, जो शहाना को मॉडलिंग के लिए मिला था। सज्जाद का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद को खिड़की से लटका लिया। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसा करने से मौत हो सकती है।”
Advertisement
Next Article