For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Adampur By-Election : मोरबी पुल हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदमपुर रोड शो किया रद्द

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी में एक पुल के गिरने के मद्देनजर हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है।

01:15 PM Oct 31, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी में एक पुल के गिरने के मद्देनजर हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है।

adampur by election   मोरबी पुल हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदमपुर रोड शो किया रद्द
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी में एक पुल के गिरने के मद्देनजर हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है। आगामी उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए वह आज यानि सोमवार को अमदपुर में रोड शो करने वाले थे।यहां उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होनी है।
Advertisement
बिश्नोई के सीट से इस्तीफा
राज्यसभा सदस्य और पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रमुख सुशील गुप्ता ने पीटीआई को बताया, “गुजरात में पुल दुर्घटना के कारण सोमवार को अरविंद जी का रोड शो रद्द कर दिया गया है।” अगस्त में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के सीट से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुल टूट गया
Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बुधवार को आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने पिछले महीने हिसार से पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान की शुरुआत की थी। सुशील गुप्ता गांव के बालसमंद में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए वोट मांग रहे थे।
गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी शहर में माछू नदी पर एक केबल पुल गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 132 हो गई। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य के बाद इसे पांच दिन पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया था। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुल टूट गया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×