Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीएम तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर चारधाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जिलों के लिए अतिरिक्त कोरोना वैक्सीन

उत्तराखंड के जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी और पौड़ी को अतिरिक्त वैक्सीन दी गई हैं।

04:33 PM Jun 27, 2021 IST | Desk Team

उत्तराखंड के जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी और पौड़ी को अतिरिक्त वैक्सीन दी गई हैं।

उत्तराखंड के जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी और पौड़ी को अतिरिक्त वैक्सीन दी गई हैं। चार धाम यात्रा के ²ष्टिगत कोविड वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाए जाने के लिए चमोली (बद्रीनाथ धाम) 5000, उत्तरकाशी (गंगोत्री, यमुनोत्री) 10000, रुद्रप्रयाग (केदारनाथ धाम) 5000, टिहरी 5000 और पौर जनपद को 5000 डोज चार धाम से संबंधित व्यक्तियों के वैक्सीनैशन के लिए उपलब्ध कराई गई है। 
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में निकट भविष्य में चार धाम यात्रा के प्रारम्भ होने पर चार धाम यात्रा से सम्बंधित समस्त पुजारी दुकानदारों, ढाबा संचालक, स्थानीय निवासियों, खच्चर-कांडी संचालकों, कैब ड्राइवरों और अन्य जो भी चार धाम में आने वाले यात्रियों के सीधे संपर्क में आ सकते है, उनका कोविड वैक्सीनेशन प्राथमिकता से किया जाए। इससे यात्रा में आने वाले यात्रियों के साथ-साथ इन सबकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेंगी।
उत्तराखंड सरकार ने कहा कि राज्य में कोविड वैक्सीनेशन दिनांक 16 जनवरी, 2021 से जनपदों द्वारा किए जा रहें निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। साथ ही राज्य स्तर से समस्त जनपदों को समय-समय पर वैक्सीनेशन सम्बंधित कवरेज, वेस्टेज एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशानिर्देश सांझा किए जाते रहे हैं। राज्य में निकट भविष्य में चार धाम यात्रा प्रारम्भ होने वाली है, जिसके ²ष्टिगत कोविड वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उक्त सम्बंधित व्यक्तियों को समयानुसार वैक्सीनेट किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को दिशानिर्देश जारी किये हैं। जिससे यात्रा में आने वाले यात्रियों के साथ-साथ इन सबकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकें। चार धाम यात्रा के ²ष्टिगत काविड-19 वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए आदेशों के क्रम में जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी एवं पौड़ी को राज्य द्वारा यह अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गईं। 
Advertisement
Next Article