आदित्य पंचोली वीडियो दिखाकर पुलिस में की शिकायत , कहा - कंगना उन्हें फर्जी रेप केस में फंसा सकती है
फेक रेप केस के डर से आदित्य पंचोली ने गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत और उनके वकील रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जिसमे उन्होंने कहा की उन्हें इस बात का डर है की उन्हें ‘फेक’ रेप केस में फंसाया जा सकता है
05:25 AM Jun 05, 2019 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के बीच सालों से चल रहा आपसी विवाद जगजाहिर है और कंगना तो कुल मंच पर कई बार आदित्य के बारे में खरी खोटी सुना चुकी है। अब आदित्य पंचोली को डर सता रहा है की कही कंगना उन्हें फर्जी रेप केस में ना फंसा दें।
Advertisement

Advertisement
फेक रेप केस के डर से आदित्य पंचोली ने गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत और उनके वकील रिजवान सिद्दीकी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जिसमे उन्होंने कहा की उन्हें इस बात का डर है की उन्हें ‘फेक’ रेप केस में फंसाया जा सकता है और इसलिए वह पुलिस के पास आए हैं।

आपको बता दें आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया हुआ है और पंचोली पहले भी ये आरोप लगा चुके है की कंगना के वकील सिद्दीकी ने उनपर दबाव बनाने की कोशिश की और कहा की अगर मानहानि का मामला वापस नहीं लिया तो उन पर रेप केस कर दिया जाएगा।

आदित्य पंचोली ने पुलिस को शिकायत के साथ साथ एक वीडियो भी पेश किया जिसमे कथित तौर पर सिद्दीकी उन्हें रेप केस की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। अब ये वीडियो कितना सही है इस बात की जांच भी पुलिस कर रही है।

आदित्य पंचोली ने पुलिस से कंगना और उनकी बहल रंगोली चंदेल के साथ साथ उनके वकील सिद्दीकी के खिलाफ तुरंत और सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग की है। आदित्य का कहना है की वो नार्मल जिंदगी नहीं जी पा रहे है।

आपको बता दें कुछ समय पहले कंगना रनौत की तरह से उनकी बहन रंगोली ने पुलिस में ईमेल के जरिये शिकायत की थी और आदित्य पंचोली पर मारपीट करने और शोषण करने के आरोप लगाए थे। शिकायत में बताया गया था की ये घटना करीब 10 साल पुरानी है।

इसी शिकायत के जवाब में आदित्य पंचोली ने कंगना पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था और कहा था की उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।
Advertisement

Join Channel