For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रशासन ने सरिस्का जंगल की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया : मुख्यमंत्री गहलोत

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगलों में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

04:23 PM Mar 31, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगलों में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन ने सरिस्का जंगल की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया   मुख्यमंत्री गहलोत
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगलों में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है एवं अब एक सीमित जगह पर थोड़ी आग बाकी है जिसे भी जल्द बुझा लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ सरिस्का जंगल में लगी आग को लेकर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई। मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि आग पर शाम तक या कल सुबह तक काबू पा लिया जाएगा। प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है।’’

उन्होंने कहा कि सरिस्का के जिस क्षेत्र में आग लगी वह पहाड़ी इलाका है जहां दमकल की गाड़ियां पहुंचने में परेशानी आई थी पर हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल से आग पर काबू पा लिया गया है। 400 से ज्यादा वनकर्मी व ग्रामीण लगातार इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरिस्का के जंगलों में रविवार शाम को आग लग गई थी जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैल गई। आग बुझाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×