W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nagpur हिंसा के आरोपी फहीम खान पर प्रशासन का शिकंजा, घर पर चलेगा बुलडोजर

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

05:04 AM Mar 24, 2025 IST | Neha Singh

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

nagpur हिंसा के आरोपी फहीम खान पर प्रशासन का शिकंजा  घर पर चलेगा बुलडोजर

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर बुलडोजर चलाने का फैसला किया है। फहीम खान, जो माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं, फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। नागपुर महानगरपालिका ने उनके घर को अवैध निर्माण बताते हुए पहले नोटिस दिया था, लेकिन अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार भी अब उत्तर प्रदेश की तरह अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई कर रही है। नागपुर में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान के घर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। फहीम खान इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। अब उसके घर का अवैध हिस्सा आज तोड़ा जाएगा।

Advertisement

फहीम खान को भेजा ता नोटिस

Advertisement

नागपुर महानगरपालिका (एनएमसी) ने फहीम खान के घर को अवैध निर्माण बताते हुए 24 घंटे के अंदर खुद ही ढांचा हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। नागपुर महानगरपालिका की यह कार्रवाई संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम खान के दो मंजिला मकान पर की जाएगी। यह पहला मौका है जब एनएमसी किसी हिंसा के आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने जा रही है।

बिल्डिंग प्लान स्वीकृत नहीं था

फहीम खान के मकान को गिराने की कार्रवाई सोमवार सुबह 10 बजे भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ शुरू होने की संभावना है। एनएमसी ने 21 मार्च को नोटिस जारी कर कहा था कि फहीम खान की पत्नी जहीरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत 86.48 वर्गमीटर का मकान अवैध रूप से बनाया गया है। 20 मार्च को नगर निगम के अधिकारियों ने मकान का निरीक्षण किया और महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम, 1966 के उल्लंघन का हवाला दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस मकान के लिए कोई बिल्डिंग प्लान स्वीकृत नहीं था, जिससे यह अवैध निर्माण बन जाता है।

शनिवार को नागपुर पुलिस ने फहीम खान की माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) से संबंधित हिंसा के आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली दो दुकानों को भी सील कर दिया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

दो दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया था कि क्या महाराष्ट्र में भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसा न्याय देने का तरीका अपनाया जाएगा, तब उन्होंने कहा था कि ‘अगर कानून इजाजत देगा तो बुलडोजर चलेगा।’

नागपुर में हिंसा के बाद कर्फ्यू समाप्त, कई क्षेत्रों में राहत

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×