Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भजनलाल सरकार में प्रशासनिक फेरबदल जारी, 24 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला

10:51 AM Feb 10, 2024 IST | Yogita Tyagi

RAS Officers Transferred: भाजपा सरकार ने शुक्रवार को 24 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए, जिनमें से कई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय से जुड़े हुए हैं। RAS अधिकारी अंजू राजपाल और ओमप्रकाश बुनकर को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जबकि जयप्रकाश नारायण और हेमेंद्र नागर को उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया। RAS अधिकारी ललित कुमार को राजस्थान बीज निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। वह पहले सीएम भजनलाल के संयुक्त सचिव थे। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आरएएस अधिकारियों को राज्य के मंत्रियों के विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था।

गणतंत्र दिवस पर हुआ फेरबदल

Advertisement

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश की एक प्रति में कहा गया है, राजपाल सिंह को उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई के विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि ओमप्रकाश को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम के विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान में पुलिस अफसरों को सम्मानित किया गया। उसके बाद देर रात भजनलाल सरकार (Rajasthan IPS Transfer) ने कुछ बड़े आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें संजय अग्रवाल को सबसे महत्वपूर्ण एडीजी इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईपीएस अफसरों (Rajasthan IPS Transfer) के तबादला आदेश जारी किया गया।

भजनलाल सरकार में हो रहे तबादले

इसके साथ ही कर सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नए स्थान पर अपनी सेवाएं देने के लिए कहा है। बता दें कि इसी साल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले एस. सेंगाथिर का नाम भी इन तबादलों में शामिल है। उन्हें एडीजी से हटाकर अब संजय अग्रवाल की जगह एडीजी पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। भजनलाल सरकार जब से सत्ता में आई है तभी से कई बड़े अधिकारीयों का तबदला लगातार जारी है। जिसमें अब ये 24 RAS अधिकारी भी शामिल हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article