टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमेरिका के साथ सेवा क्षेत्र में व्यापार समझौते की वकालत

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेवा क्षेत्र में अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते की संभावनाएं तलाश सकता है।

12:46 PM Apr 06, 2019 IST | Desk Team

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेवा क्षेत्र में अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते की संभावनाएं तलाश सकता है।

नई दिल्ली : नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेवा क्षेत्र में अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाएं तलाश सकता है। वर्तमान में भारत का जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और आसियान देशों सहित दर्जन भर से अधिक देशों के साथ एफटीए है।

Advertisement

अरविंद पनगढ़िया ने उद्योग मंडल सीआईआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘अमेरिका एक अहम रणनीतिक साझीदार है। ऐसे में आने वाले समय में हम सेवा क्षेत्र में एफटीए समझौते की संभावनाएं तलाश सकते हैं। वस्तुओं के मामले में अमेरिका को दिक्कत है क्योंकि वह कृषि उदारीकरण पर जोर देगा।’

अमेरिका के साथ वस्तुओं के क्षेत्र में एफटीए करना मुश्किल है लेकिन दोनों देश सेवा क्षेत्र में समझौते की संभावनाएं तलाश सकते हैं क्योंकि इसमें दोनों देशों के साझा हित निहित हैं। अमेरिका के साथ सामान के क्षेत्र में एफटीए के मामले में अरविंद पनगढ़िया ने कहा, ‘आपको कृषि क्षेत्र के मुद्दे से निपटना होगा। क्योंकि अमेरिका केवल उद्योग क्षेत्र में माल को लेकर समझौता नहीं करेगा।

Advertisement
Next Article